RAILWAY---1012 रेलकर्मियों ने कराई स्वास्थ्य जांच

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल पर रेलकर्मियों के लिए शुक्रवार को 12 कार्यस्थलों पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 1012 रेलकर्मियों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारम्भ किया। पाण्डेय ने कहा कि कोविड 19 की परिस्थितियों के कारण अपनी नियमित जांच के लिए अस्पताल जाने में संकोच करने वाले रेलकर्मियों को कार्यस्थल पर ही चिकित्सा शिविर आयोजित करने से लाभ होगा।
मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मण्डल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पेरुमल यूके के निर्देशन में मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार, रेलवे कारखाना के बीटीसी हॉल, डीजल शेड सभागार, हेल्थ यूनिट जोधपुर, भगत की कोठी, बाड़मेर, समदड़ी, जैसलमेर, मेड़ता रोड, डेगाना व रेलवे वर्कशाप में सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक रेलकर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। रेलवे अस्पताल की अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मंगला के नेतृत्व में रेलवे चिकित्सकों, मेडिपल्स व गोयल अस्पताल के चिकित्सकों ने सेवाएं दी। शिविर में ब्लड प्रेशर, इसीजी, शुगर, बीएमडी, आंख सहित सभी सामान्य जांच कर रोग निदान के लिए चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Np0dyY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment