ECGC----निर्यातकों के लिए मददगार बना इसीजीसी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

वैश्विक कोरोना महामारी व विश्वव्यापी मंदी के कारण पिछले एक वर्ष से निर्यात व्यवसाय प्रभावित है। ऐसे संकट की स्थिति में निर्यातकों का एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (इसीजीसी ) पर भरोसा बढ़ा है। इसी का नतीता है इसीजीसी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में निर्यात के दौरान विदेशी खरीदार के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए पॉलिसीधारक निर्यातकों के बीमा कवर के तहत 8.94 करोड़ रुपए का क्लेम भुगतान किया है। दरअसल कई मामलों में निर्यातकों को विदेशों में भेजे हुए माल का पेमेंट नही मिल पाता । कभी कंपनी दिवालिया हो जाती है, तो कभी बायर किसी परिस्थिति के चलते भेजे हुए माल को लेने से इनकार कर देता है। ऐसे में निर्यातकों को अपना पैसा डूबता नजर आता है, लेकिन इसीजीसी से क्रेडिट गारंटी लेने के बाद निर्यातक निश्चित हो सकते हैं कि उनका पैसा डूबेगा नही।

----

2003 में खुली जोधपुर ब्रांच

एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की जोधपुर में ब्रांच 2003 में खुली थी । वर्तमान में इसके 100 से ज्यादा निर्यातक क्लाइंट्स है। इसमें से करीब 70 प्रतिशत से ज्यादा हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक है। शेष ग्रेनाइट, एग्रो फूड, ग्वारगम आदि उद्योगों के उद्यमी क्लाइंट है। केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय के अधीन 1957 में इसीजीसी की स्थापना हुई। जो देश के निर्यातकों को निर्यात क्रेडिट इंश्योरेंस और गारंटी सुविधा देता है। इसीजीसी वाणिज्यिक और राजनैतिक जोखिमों के कारण विदेशी खरीदारों द्वारा नुकसान होने पर निर्यातक को ऋ ण बीमा सुरक्षा प्रदान करता है।

-----

निर्यातकों को अमरीकी कम्पनी से हुआ नुकसान

हाल ही में अमरीकी कम्पनी पियरवन के दिवालिया होने के कारण जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को करोड़ों रुपयों की हानि उठानी पड़ी है। ऐसे में इसीजीसी के सदस्य निर्यातकों को बीमा क्लेम भुगतान पर राहत मिली है।

---

अर्थिक अस्थिरता के दौर में इसीजीसी निर्यातकों की हरसंभव सहायता कर रहा है। इस वित्तीय वर्ष में इसीजीसी ने निर्यातक क्लाइंट्स को बीमा क्लेम भुगतान कर राहत दिलाई है।

विजय देवांगन, शाखा प्रबंधक

इसीजीसी जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OvRpIq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment