प्रदेश में फलोदी सबसे गर्म, दोपहर में चलाने पड़े पंखे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मौसमी परिस्थितियों में बदलाव से थार प्रदेश में अब रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को जोधपुर जिले का फलोदी कस्बा सर्वाधिक गर्म रिकॉर्ड किया गया। यहां रात का तापमान 18 डिग्री और दिन का 36 डिग्री के करीब रहा। कस्बेवासियों को दिन में तपिश से बचने के लिए पंखे तक चलाने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य शहरों व कस्बों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह हल्की सर्दी थी। मॉर्निंग वॉकर्स, स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को मोटे कपड़े पहनने पड़े हालांकि सूरज के निकलने के बाद कुछ समय में ही वातावरण से सर्दी गायब हो गई। सुबह दस बजे ही तीखी धूप में निकल पाना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में तापमान हालांकि 32.7 डिग्री रहा लेकिन पश्चिमी हवा व नमी कम होने से तपिश महसूस हो रही थी। जोधपुर शहर में कई घरों में कुछ समय के लिए पंखें चलाने पड़ गए। शाम सुहानी रही। कस्बे में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 17.8 व अधिकतम 35.8 डिग्री रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.7 व 17.6 और अधिककतम 33 व 34.3 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3shE9Wi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment