पार्टी टिकट पर जीते पार्षदों का जोड-तोड़ करना जनता के साथ धोखा - चम्पावत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और निवाई टोंक व नोखा बीकानेर में बोर्ड बनाने के करीब पहुंच गई। लेकिन निवाई में भाजपा ने एनसीपी के जीते हुए प्रत्याशियो को प्रलोभव व दबाव देकर अपने खेमे में कर लिया। यह जोड-तोड़ जनता के साथ धोखा है। यह बात एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष उम्मेदसिंह चंपावत ने जोधपुर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कही।

चंपावत ने बताया कि इस बार निकाय चुनाव में जनता को तीसरा विकल्प देने के उद्देश्य से निवाई, नोखा व पाली में उम्मीदवार उतारे थे। इसमें से नोखा में 29 और निवाई में 17 उम्मीदवार जीत कर आए। स्पष्ट बहुमत के नजदीक होने के बावजूद उन्होंने भाजपा पर निवाई में उनके टिकट पर जीते पार्षदों का जोड-तोड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार पार्टी टिकट पर जीते प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त या डरा-धमकाकर अपनी ओर करना लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने निकाय की जनता से इसका विरोध करने की बात कही। साथ ही कहा कि जबरन जिन पार्षदों को भाजपा ने खेमे में डाला है वे बोर्ड नहीं बनने देंगे और यदि बोर्ड बनता है तो अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
व्हीप जारी किया
चम्पावत ने बताया कि पार्टी मुख्यालय ने सभी जीते पार्षदों के लिए व्हीप जारी किया है, ऐसे में दल बदलने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आगामी उप चुनाव में एनसीपी अपना दम दिखाएगी और लोकतंत्र की हत्या करने वालों को मजा चखाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YEY6cP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment