जोधपुर।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक पंचायत समिति के 5 गांव में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्य करवाए जाएंगे।
जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह की अध्यक्षता में बुधवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र सभागार में जिला स्वछ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक में विस्तृत डीपीआर पर चर्चा हुई। चिन्हित गांवों के कार्यो की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया। इन कार्यो में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ इन्द्रजीत यादव ने बताया कि पहले चरण के गांव जो चिह्नित किए गए उनकी डीपीआर स्वीकृत की गई है। ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए नालियों का निर्माण, तरल प्रदर्थो का निस्तारण जैविक खाद, ठोस कचरे के निस्तारण, घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए ट्राई साइकल, ई रिक्शा आदि के माध्यम से व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की विस्तृत डीपीआर रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। 450 सामुदायिक शौचालयो का अनुमोदन भी किया गया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित, जि़ला समन्यक सोहन लाल चौधरी व अन्य मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YIIDZa
0 comments:
Post a Comment