जोधपुर। केन्द्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत का पहला बजट है, यह भारत के विकास की तस्वीर बदलने वाला है। यह बात राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने लघु उद्योग भारती भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तर साल तक कांग्रेस ने कुछ किया होता तो आज भारत की स्थिति मजबूत होती। कांग्रेस की फितरत सदैव यू-टर्न लेने की रही है। किसानों के लिए केन्द्र सरकार ने सदैव सकारात्मक सोच के साथ काम किया है, भाजपा एवं केन्द्र सरकार का लक्ष्य है कि किसाना खुशहाल हो। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत आपके ही शहर से हैं, वो संकल्पित है 2024 तक हर घर तक जल पहुंचे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, प्रदेश मंत्री के.के. विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, महापौर सुश्री वनिता सेठ मौजुद रहे। मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने किया।
---
स्वागत में निकाली रैली
इससे पहले शहर जिला संगठन ने सिंह का एयरपोर्ट पर स्वागत किया और सर्किट हाउस तक रैली निकाली। जहां उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rufhKw
0 comments:
Post a Comment