लवेरा बावड़ी (जोधपुर). केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर स्थित टोल प्लाजा के पास बैठक कर केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। मोर्चे के संयोजक पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व विधायक नारायणराम बेड़ा, प्रकाश बेनीवाल, पूर्व जिला प्रमुख मुन्नी देवी गोदारा, पूर्व प्रधान अलाराम मेघवाल, बावड़ी सरपंच हरेन्द्र कुमार ग्वाला लादूसिंह नेतड़ा ने कहा कि धरती पर अन्न उपजाने वाला किसान आज सडक़ों पर है। केन्द्र सरकार ने जो कृषि कानून पारित किए गए जो किसानों के हित में नही हैं। ऐसे कानूनों को निरस्त करना चाहिए।
बैठक के बाद किसानों ने टोल प्लाजा की तरफ कू च किया और चक्काजाम कर दिया। इससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गई। करवड़ सरपंच बालाराम थोरी, गंगाणी सरपंच भंवरलाल, सहित कई मौजूद रहे। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिप्टी राजेन्द्र दिवाकर, प्रशिक्षु आरपीएस मंगलेश कुमारी चूण्डावत पुलिस थाना करवड़, मथानिया, मण्डंोर, बनाड़ थाना पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
दिया प्लाजा पर ही ज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चे के पदाधिकारी पूर्व विधायक नारायणराम बेड़ा, भैराराम भादू, प्रकाश बेनीवाल, मुन्नाीदेवी गोदारा, अलाराम मेघवाल के साथ ही किसानों ने डिप्टी राजेन्द्र दिवाकर को राष्ट्रपति के नाम मार्फत उपखण्ड अधिकारी बावड़ी के नाम का एवं स्थानीय वाहनों को टोल मुक्त करने का केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम का ज्ञापन दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36P4Wkz
0 comments:
Post a Comment