घर से लापता किशोर का शव कायलाना में मिला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

झालामण्ड चौराहे के पास स्थित मकान से लापता होने वाले किशोर का शव शनिवार को कायलाना झील में मिला। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करवा शव परिजन को सौंपा।

पुलिस के अनुसार चौराहे से सीएमएचओ कार्यालय के पास निवासी तुषार उर्फ तनीष (20) पुत्र राजेन्द्रसिंह तंवर गत 1 फरवरी को घर से बिना बताए गायब हो गया था। घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं पाया। काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया तो परिजन थाने पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तलाश शुरू की तो उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन कबीर नगर व कायलाना झील के आस-पास मिली। चार फरवरी को उसकी मोटरसाइकिल लावारिस हालत में कायलाना झील के किनारे मिली।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश के प्रयास किए, लेकिन वह झील में नहीं मिला। इस बीच, शनिवार दोपहर झील में उसका शव नजर आया। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और परिजन से शिनाख्त व जांच के बाद मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया।

उधर, परिजन ने मृत्यु पर अंदेशा जताया। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। मृतक ने अपने कुछ मित्रों से रुपए उधार ले रखे थे। जिसे लौटाने के लिए मित्र दबाव डाल रहे थे। संभवत: इसी के चलते वह गायब हो गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YOoKQK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment