जोधपुर।
ऊंटनी का दूध आर्गेनिक होता है। ऊंटनी ऊंचे पेड़ों के पत्तें खाती है, इससे दूध शुद्ध व एंटी ऑक्सीडेंट होता। इसमें विटामिन सी पाया जाता है व इम्यूनिटी बढाना वाला होता है। यह बात संभागीय आयक्त डॉ राजेश शर्मा ने बुधवार को सुमेरपुर उपखण्ड अधिकारी व आईएएस देवेन्द्र के इनोवेशन थीम पर आधारित ऊंटपालकों की आर्थिक स्थिति सुधारने व उन्हें सम्बल प्रदान करने के लिए आयोजित वीसी में कही। डॉ शर्मा ने कहा कि ऊंटपालकों के आर्थिक स्तर को उन्नत बनाए रखने के लिए ऊंटनी के दूध से मिल्क प्रोडेक्ट्स बनाने व उनकी बेहतर मार्केटिंग पर फ ोकस किया जाए। सुमेरपुर एसडीएम व आइएएस देवेन्द्र ने कहा कि ऊंट कम होते जा रहे है। इसके लिए इनके मिल्क प्रोडक्ट की अच्छी मार्केटिंग से ही पशुपालकों का आर्थिक स्तर सुधर सकता है। राष्ट्रीय उंट संस्थान बीकानेर के वैज्ञानिकों ने ऊंटनी के दूध के संबंध में औषधि व अन्य उपयोगिता के बारे में बताया। वीसी में राष्ट्रीय ऊंट संस्थान बीकानेर के वैज्ञानिकों, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ चक्रधारी गौतम, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी डॉ संजय रोटे व डेयरी प्रबन्ध निदेशक करुण चंडालिया आदि उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rJSwlR
0 comments:
Post a Comment