जोधपुर।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक हो जाने के कारण विद्यार्थियों की ओर से स्पेशल इनवेस्टिगेशन ग्रुप (एसओजी) की रिपोर्ट आने के बाद ही परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की गई। इस संबंध में अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें अभ्यर्थियों ने बताया कि गत 19 सितंबर को परीक्षा से 2 घंटे पूर्व ही पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। जिसके बाद सरकार ने इसकी जांच एसओजी को सौंपी, जिसकी एसओजी अभी जांच कर रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक एसओजी की रिपोर्ट नहीं आती तब तक अंतिम परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जाए। एसओजी निष्पक्ष जांच पूरी करें ताकि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो। साथ ही, पेपर लीक का कृत्य करने वालों पर कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल में कई अभ्यर्थी साथ थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tHrKwq
0 comments:
Post a Comment