सडक़ें सिकुड़ी, ट्रांसपोर्ट वाहन हो गए कई गुना लम्बे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बासनी क्षेत्र में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर में सडक़ें 80 फीट चौड़ी हैं। ऐसे में वहां दिनभर जाम की स्थिति रहती है। दुपहिया वाहन पर भी अंदर जाना मुश्किल होता है। ऐसे में नए ट्रांसपोर्ट नगर में जहां वर्तमान ट्रांसपोर्ट नगर से चार गुना अधिक व्यापारी बैठेंगे और माल खाली होगा वहां भी प्रस्तावित 80 फीट की सडक़ों का व्यापारियों ने विरोध किया है।

ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यापारी बताते हैं कि 24 साल पहले जब बासनी में ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट हुआ था तो अधिकांश ट्रक व अन्य ट्रांसपोर्ट वाहन 10 से 15 फीट तक ही आते थे। लेकिन अब बड़े आकार के ट्रोले जिनकी लम्बाई 40 फीट तक होती है उनमें भी माल आता है। ऐसे में 80 फीट की सडक़ पर यदि ये ट्रोले खड़े भी हो जाते हैं तो जाम होना आम बात है। ऐसे में मोगड़ा गांव के खसरा नम्बर 142 और 295 पर जेडीए की प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर योजना में कई बदलाव करने की आवश्यकता है।
फोटो 456 :: सडक़ें-पार्र्किंग आधारभूत सुविधाएं

जिस प्रकार की सुविधाएं नए ट्रांसपोर्ट नगर में प्रस्तावित की है, उन परिस्थितियों में व्यापार करना मुश्किल होगा। सडक़ें और पार्र्किंग तो आधारभूत सुविधाएं हैं, जिसे ठीक करना होगा।
- सोहन भूतड़ा, अध्यक्ष, सूर्यनगरी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑनल वेलफेयर सोसायटी

फोटो 457 :: हम मांग उठा रहे हैं

नए ट्रांसपोर्ट नगर की प्लानिंग में जो खामियां हैं उसको लेकर हम लगातार मांग उठा रहे हैं। यूडीएच मंत्री से लेकर अधिकारियों तक अवगत करवाया है। कुछ सुधार का प्रस्ताव में करने ही होंगे। व्यापारियों को कमेटी में शामिल करें।
- विरेन्द्र त्रेहान, सचिव, सूर्यनगरी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑनल वेलफेयर सोसायटी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YZ6kww
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment