जोधपुर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर लाल मैदान में 53वां जिलास्तरीय तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू हुआ। मुख्य अतिथि शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि पहली बार वर्चुअल मोड पर आधारित विज्ञान मेला वैज्ञानिक तरीके से बाल वैज्ञानिकों को डिजिटल विद्या से जोडऩे के लिए प्रेरणादायक स्टेप है। शिक्षाविद प्रोफेसर अयूब खान ने विज्ञान के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति को देश के सुनहरे भविष्य के रूप में समाकलित किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जसवंत सिंह कछवाहा, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अजय त्रिवेदी व पार्षद कुश गहलोत ने बाल वैज्ञानिकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला ने पहली बार आयोजित वर्चुअल विज्ञान मेले एवं नवीन तकनीक पर प्रकाश डाला। मेला संयोजक एवं प्रधानाचार्य चंद्रशेखर दवे ने विज्ञान मेले की संपूर्ण प्रतियोगिता एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। समन्वयक प्रधानाचार्य अनिल सांखला ने बताया इस वर्ष मेले में पिछले वर्षों से अधिक रिकॉर्ड 293 बाल वैज्ञानिकों ने तीन प्रकार की विभिन्न प्रतियोगिताओं में वर्गवार रजिस्ट्रेशन किया। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया, डीईओ माशि मुख्यालय डॉ भल्लुराम खीचड़ ने आभार और संचालन व्याख्याता प्रिंस व्यास ने किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Y1UfU
0 comments:
Post a Comment