मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों ने निकाली रैली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आशा सहयोगिनी संघ के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों आशा सहयोगिनियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में रैली निकाली। उसके बाद जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आशा सहयोगिनी संघ की जिलाध्यक्ष पिन्टू कंवर के नेतृत्व में दोपहर को रैली महावीर पार्क से रवाना हुई। जो नई सडक़ होते हुए कलक्टे्रट पहुंची। जहां जिला कलक्टर को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शंभुसिंह मेड़तिया ने बताया कि रैली में सुआदेवी, पिन्टू चौधरी, लीलादेवी, उषा देवी सहित बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनी उपस्थित रही।
यह हैं प्रमुख मांगें
- मानदेय बढ़ाकर 15 हजार किया जाए।
- एएनएम के पद पर आशा सहयोगिनियों को प्राथमिकता से लिया जाए।
- आशा सहयोगिनियों का 10 लाख का बीमा करवाया जाए।
- उन्हें चिकित्सा विभाग में समायोजित किया जाए।

मारु सैन शिक्षा संस्था की बैठक आयोजित
जोधपुर. मारु सैन शिक्षा संस्था की वार्षिक बैठक नागौरी गेट कागा रोड स्थित मारु सैन छात्रावास में हुई। अध्यक्ष लूणाराम सैन व प्रेमचंद तापू ने बताया कि बैठक में छात्रावास विकास को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ाना देने, कोचिंग व डिजीटल कक्षाएं शुरू करने, छात्रावास में एडमिशन प्रक्रिया सहित विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सैन समाज के नवनिर्वाचित पार्षद सुमन सैन, धीरज चौहान, महेश परिहार का स्वागत किया गया। बैठक में मदनलाल भाटी, कैलाश गहलोत, कैलाश आदि मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q3oUzx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment