भाजपा ने घोषित की युवाओं की टीम, इनको मिली जगह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के निर्देशानुसार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने गुरुवार को कर दी। जोधपुर शहर से वरुण धनाडिया को इस टीम में शामिल किया गया है। उन्हें एक बार फिर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वरुण इससे पहले वाली टीम में भी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे और लगातार संगठन में सक्रियता के चलते अपनी जगह फिर बनाने में कामयाब हुए। जिले से दो और नाम भी इस टीम में शामिल है। इसमें जितेन्द्रङ्क्षसह राठौड़ को प्रदेश मंत्री व रामस्वरूप माहेश्वरी को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा इससे पहले अपने सभी मोर्चों की टीम बना चुकी है। पिछले 10 दिन में एसटी मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की टीम घोषित हो चुकी है। भाजपा ने सभी मोर्चों के लिए पत्ते खोल दिए हैं। अब जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की बारी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aS9M1O
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment