हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक कर्मचारी यूनियन की आमसभा सम्पन्न

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सोजतीगेट स्थित राजस्थान ट्रेड युनियन केन्द्र (आरसीटू) से संबधित हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक कर्मचारी यूनियन की आमसभा गुरुवार को शिवराम विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आम सभा को आरसीटू के प्रदेश महामंत्री गोपीकिशन, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजकिशोर, भवन निर्माण श्रमिक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव नदीम खान, भवन निर्माण यूनियन के उपाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, श्रवण विश्नोई, छोटूसिंह, दरियावर सिंह, मुख्तयार अहमद, राजूराम सुथार सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कोरोनाकाल व उसके पूर्व हैण्डीक्राफ्ट उद्योग के प्रबंधन ने श्रमिकों के अधिकारों का उल्लंघन करते हुए श्रम कानूनों की खुलकर अवहेलना की है। प्रबंधकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने का निर्णय लेते हुए अभियोजन चलाने की कार्यवाही का भी निर्णय लिया गया।
राजूराम अध्यक्ष चुने गए
आम सभा में यूनियन गतिविधियों को विधिवत चलाने के लिए चुनाव किए गए। जिसमें राजूराम सुथार को अध्यक्ष चुना गया। राजूराम लूणी, श्रवण विश्नोई, छोटूसिंह, दरियावर सिंह, सत्यनारायण शर्मा, मोहनसिंह, नारायणसिंह प्रथम सहित 11 सदस्यों की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rW2OQj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment