SPORTS----डीपीपीएस आर्चरी अकादमी के बच्चों ने जीते मेडल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जिला तीरंदाजी संघ की ओर से 12वीं पुरुष-महिला जूनियर, सब जूनियर तथा सीनियर जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक प्राइमरी विद्यालय (डीपीपीएस) आर्चरी अकादमी के तीरंदाजों ने मेडल जीते। अकादमी के कोच धीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि अकादमी के तेजेन्द्रसिंह सांखला ने स्वर्ण व रजत पदक जीता। मोहित वैष्णव ने स्वर्ण, रजत व कांस्य, एकता वैष्णव ने दो स्वर्ण, आदित्य आसेरी ने कांस्य व कीर्तन सोनी ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी राठौड़ ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
---
मां बिल्डर्स, कुरैशी व सोढ़ो की ढाणी टीमें जीती
जोधपुर।
सुपरकोन क्रिकेट क्लब (जेके स्पोट्र्स) के तत्वावधान में न्यू रेल्वे ग्राउण्ड में चल रही राजमाता विजयाराजे सिंधिया प्रथम वार्ड कप ओपन किकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को तीन मैच खेले गए। जिसमें मां बिल्डर्स, कुरैशी क्लब व सोढ़ो की ढाणी टीमों ने जीत दर्ज की। आयोजक घनश्याम वैष्णव ने बताया कि पहले मैच में पहले खेलते हुए मां बिल्डर्स टीम ने 20 ओवर में 198 रन बनाए। जवाब में विकास ट्रोली टीम 102 रन पर ऑल आउट हो गई दूसरे मैच में पहले खेलते हुए ऋ षि हेल्थ क्लब ने 20 ओवर में 151 रन बनाए। जबाब में कुरैशी क्लब ने सुपर ओवर में जीत प्राप्त की। तीसरे मैच में पहले खेलते हुए सोढ़ो की ढाणी ने 18 ओवर में 197 रन बनाए । जबाब में ज्योतसना गुजराती कांट्रेक्टर टीम 162 रन पर ऑल आउट हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tMR97W
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment