जोधपुर।
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (एआईसीटीयू) तथा संबंधित श्रमिक संगठनों सहित संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रविवार को काले कृषि कानूनों को वापस लेने के लिये चल रहे आन्दोलन के क्रम में शहीद किसानों व पुलवामा शहीदों की याद में मशालें जलाकर उन्हें याद किया गया। किसान मोर्चा की ओर से सोजती गेट यूनियन मैदान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय श्रमिक नेता गोपीकिशन, संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक आरके मेघवाल, वरिष्ठ समाजसेवी रूपाराम चौधरी, किसान नेता यूआर बेनीवाल, कर्मचारी नेता मोहनसिंह, नदीम खान सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भागीदारी निभाई। वक्ताओं ने वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार केन्द्र सरकार कॉर्पोरेट वर्ग के चुनिंदा लोगों की गोद में बैठ गई है, जिसे आम जनता की कोई फि क्र नहीं है। वक्ताओं ने पुलवामा में हुए शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय नेताओं सहित आमजन ने कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ddvTm8
0 comments:
Post a Comment