जेसीआई युवाशक्ति ने ली शपथ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जेसीआई जोधपुर युवाशक्ति का 9वां पदस्थापना समारोह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मंडा के मुख्य आतिथ्य में होटल चंद्रा इंपिरियल में आयोजित किया गया जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष अमन त्रेहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिल गुप्ता को शपथ दिला कर कार्यभार सौंपा। अमन त्रेहान ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। नए अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी में सचिव बसंत बूबए कोषाध्यक्ष आदर्श व्यासए उपाध्यक्ष मोहिबुर रहमानए अखिल बालोरियाए गौरव सुराणाए अर्पित राय तथा निदेशक पदों हेतु राघव रामदेवए रोनक चौधरी एवं वासुदेव विश्वनाथन को शपथ दिलाई। जॉन उपाध्यक्ष जूही वर्मा ने पदस्थापना अधिकारी के रूप में नए सदस्यों को शपथ दिलाई साथ ही अध्याय के कार्यकलापों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के प्रति जेसीआई जोधपुर युवाशक्ति का प्रयास सराहनीय हैण् की टीम को शुभकामनाएं दी।ज़ोन अध्यक्ष जितेश आडवाणी ने अपने संबोधन में अपनी अपने एक साधारण सदस्य से ज़ोन के सबसे ऊंचे पद तक इतनी कम उम्र में पहुंचने में जेसीआई जोधपुर युवाशक्ति एवं उसके सदस्यों का योगदान बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की अध्याय के उल्लेखनीय कार्यों की चहुंओर सराहना की जाती हैण्मुख्य अतिथि डॉक्टर बलवंत मंडा ने कोरोना काल में भी सदस्यों द्वारा सक्रिय रहकर किए गए कार्यों तथा समाज के कई वर्गों तक पहुंचने को एक अभिनव प्रयास बताते हुए सदस्यों की सराहना की। उन्होंने सदस्यों को संस्था व समाज हित में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लेने को कहा। मुख्य वक्ता एवं संरक्षक सुशील चौधरी ने अध्याय की अध्याय के नई ऊंचाइयों को छूने तथा राज्य के साथ.साथ राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने को अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी।कार्यक्रम में अन्य जोन उपाध्यक्ष प्रियंका सेनए एवं अनीश माहेश्वरी सहित निवर्तमान अध्यक्ष अमन त्रेहान के पिता वीरेंद्र त्रेहानए नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिल गुप्ता के पिता सुरेश गुप्ताए लायंस क्लब जोधपुर रॉयल्स की ओर से सुब्रमण्य विश्वनाथन एवं आशीष माथुरए प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ मधुश्री चौधरीए डॉ श्वेता पारीकए करियर काउंसलर प्राची गौड़ए बिन्दु टाकए अध्याय के पूर्व अध्यक्ष अक्षय कौशिक सहित वर्तमान एवं पूर्व ज़ोन कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य अध्यायों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अक्षय नायर एवं निशांत सिंह सोलंकी ने किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rU4Y2M
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment