52 ई-मित्र की औचक जांच 21 में मिली खामियां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत के निर्देश पर सूचना व प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा जिले में डिस्कॉम परिसर में संचालित सभी कार्यालयों के ई-मित्र कियोस्कों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच की। ई-मित्र पोर्टल पर कम बिल जमा होने की शिकायतें लम्बे समय से मिल रही थी। विशेष अभियान चलाकर 23 अधिकरियों की अलग-अलग टीमें बनाकर एक ही दिन में 52 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया।
विभाग के अतिरिक्त निदेशक एस एल भाटी ने बताया कि ई-मित्र कियोस्कों की जांच के दौरान ई-मित्र का जियो टेगिंग नहीं होना, नवीन रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने, जांच में सहयोग नहीं करने, निर्धारित स्थान से अलग जगह कार्य करते पाए गए और ई-मित्र परियोजना के अंतर्गत दी जाने वाली समस्त सेवाओं की जानकारी नहीं होने के कारण 13 ई-मित्र कियोस्कों पर जुर्माना लगाया गया। 8 ई-मित्र कियोस्कों को 15 दिन के लिए अस्थाई बंद करने की कार्रवाई की गई। सभी उपखण्ड अधिकारियों को प्रतिमाह 5 से 10 ई-मित्र कियोस्कों के औचक निरीक्षण का लक्ष्य दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qK2MLa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment