जोधपुर।
जोधपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन व हीना जिम के तत्वावधान में जूनियर मिस्टर जोधपुर मास्टर हैण्डीकेप तथा मैन फि जिक्स प्रतियोगिता महामन्दिर स्थित हीना जिम में आयोजित की गई। जिसमें मिस्टर जोधपुर के खिताब से अविनाश गुजराती व मसल्स मैन परमेश्वर भील व बेस्ट पोजर के लिए हितेश सोनी को शील्ड व मेडल दिया गया। जोधपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव प्रसन्न तेजी ने बताया कि 0 से 55 किलो वर्ग में परमेश्वर भील प्रथम, 55 से 60 किलो वर्ग में सोहेल खान प्रथम, 60 से 65 किलो वर्ग में नशरूल्ला गौरी प्रथम, 65 से 70 किलो वर्ग में मोहम्मद शाहिद प्रथम, 70 से 75 किलो वर्ग में अविनाश गुजराती प्रथम, 75 से 80 किलो वर्ग में हितेश सोनी प्रथम व 80 से 85 किलो वर्ग में विक्रम पण्डित प्रथम स्थान पर रहे। मैन्स फि जिक्स में राहुल कुमार प्रथम, मास्टर मसल्समैन राजू भील प्रथम, हैण्डीकेप में राहुल पण्डित प्रथम रहे।विजेताओं को मुख्य अतिथि पार्षद अरविन्द गहलोत सहित अन्य अतिथियों ने शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k7Viiq
0 comments:
Post a Comment