संभागीय आयुक्त ने देखा शहरी विकास का प्रजेंटेशन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने गुरुवार को अपने कक्ष में नगर निगम उत्तर व दक्षिण के अधिकारियों की बैठक लेकर जोधपुर शहर के विकास कार्यो, परियोजनाओं की प्रगति प्रजेटेंशन के माध्यम से जानी। लम्बित कार्यो को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने दोनो निगम की परियोजनों का प्रजेंटेशन देखा। आयुक्त रोहिताश्व सिंह तोमर और डॉ अमित यादव ने जानकारी दी। नगर निगम को राजस्व के स्रोत बढ़ाने व राजस्व वसूली पर ध्यान देने को कहा। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्ररकणों व मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ में दर्ज शिकायतों के निस्तार पर चर्चा की। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बैठक में कहा कि नगर निगम अपने कार्य में प्रोफेशनलिज्म लाए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रोजेक्ट लाए उसे पूरी मेहनत से पूरा करें। दोनो आयुक्त ने बताया कि 160 वाड में घर-घर कचरा संग्रहण व परिवहन कार्य हो रहा है। उत्तर में 126 व दक्षिण में 116 ऑटो ट्रिपर ट्रांसफर स्टेशन तक कचरा परिवहन कर रहे हैं। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरूण कुमार पुरोहित, उपनिदेशक स्थानीय निकाय दलवीर सिंह, आकांक्षा बैरवा व अन्य मौजूद थे।

मास्टर प्लान हुआ गजट नोटिफाइड

जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अनुमोदित किए गए मास्टर प्लान 2031 अब गजट नोटिफाइड हो गया है। गुरुवार 18 फरवरी से यह प्रभावी भी माना जाएगा। जब तक यह मास्टर प्लान प्रारूप में था तब तक दो प्लान के जरिये जेडीए काम कर रहा था। आयोजन निदेशक राजेश वर्मा ने बताया कि इससे जनता को फायदा होगा। कई दीर्घकालीन प्रोजेक्ट तो इसमें शामिल है ही, इससे पहले जो विकास कार्य और कॉलोनियां पुराने नियमों से बन रही थी उनको भी नए प्लान को मानना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NGOTyG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment