30 दिन में 51 हजार से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खुले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान डाक परिमंडल के पश्चिमी क्षेत्र के 13 जिलों में जनवरी के 30 दिनों में 51700 सुकन्या समृद्धि खाता खोलकर जोधपुर रीजन ने पूरे देश में रिकॉर्ड बनाया है। इन जिलों के 700 से अधिक गांव ऐसे हो चुके हैं जिनमें 10 वर्ष तक की सभी बालिकाओं के खाते खोले जा चुके हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना की छठी वर्षगांठ के मौके पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 1 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक नए खाते खोलकर रिकॉर्ड कायम किया गया है।

यह है पात्रता
- 10 वर्ष तक की आयु की बालिका ही खुलवा सकती है सुकन्या समृद्धि खाता
- 250 रुपए न्यूनतम से खुलता है यह खाता
- 1000 से लेकर 1.50 लाख रुपए तक सालाना करवा सकते हैं जमा
- 18 वर्ष उम्र होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत निकाल सकते हैं
- 21 वर्ष की होने पर सम्पूर्ण राशि निकाली जा सकती है
- 7.6 प्रतिशत ब्याज दर है इस योजना में
- आयकर छूट का प्रावधान भी

...............................
बालिकाओं की शिक्षा, कॅरियर, विवाह एवं उनके सर्वागीण विकास व उनके भविष्य को समृद्ध करने के लिए अभियान चलाकर यह लक्ष्य हासिल किया गया है।
- सचिन किशोर, पोस्टमास्टर जनरल जोधपुर रीजन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YwU4mE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment