जोधपुर।
जोधपुर पोलो सीजन में रविवार को आर्मी कमांडर्स कप का प्रदर्शन मैच लांसर्स व आर्मी टाइगर्स टीमों के बीच खेला गया। आर्मी टाइगर्स टीम ने लांसर्स टीम को चार के मुकाबले छह गोल कर दो गोल के अन्तर से मैच जीता।
लांसर्स टीम की ओर से मेजर मृत्युंजयसिंह चौहान ने पहले चक्कर में एक गोल, विक्रमादित्यसिंह बरकाना ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व चार हैण्डीकेप के कर्नल रवि राठौड़ ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में आर्मी टाइगर्स की ओर से पांच हैण्डीकेप के सैय्यद शमशेर अली ने प्रत्येक चक्कर में एक-एक कुल चार गोल किए। जयवीरसिंह गोहिल ने दूसरे चक्कर में एक व चार हैण्डीकेप के सैय्यद बशीर अली ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मैच समाप्ति के बाद शकुन्तलासिंह (दाखां) ने विजेता खिलाडिय़ों को कप व ट्रॉफि यां दी। जोधपुर पोलो एवं इक्विस्टेरियन इंस्टीट्यूट के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि सोमवार भावनगर टाइगर्स व भावनगर नाइट्स के बीच प्रदर्शन मैच खेला जायेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ar7sjt
0 comments:
Post a Comment