कोरोना से हो रहा कार्डियक अरेस्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश में जयपुर के बाद सर्वाधिक कोरोना का कहर जोधपुर पर रहा है। जोधपुर में कोरोना के अब तक साढ़े 57 हजार मामले सामने आ चुके हैं और सवा आठ सौ के करीब मौतें हुई हंै। लेकिन इन मौतों में 100 से अधिक मृतक ऐसे सामने आए हैं, जिन्हें अंतिम समय में कार्डियक अरेस्ट आया और उनका निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट आने का मुख्य कारण भी कोरोना ही माना जा रहा है।
कोरोना वायरस ब्लड की नलियों में थक्का जमा रहा

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किशन बारूपाल ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में हृदयघात, निमोनिया व ब्लड की नलियों में थक्का जमना आदि देखा जा रहा है। जिसका कारण वायरस की संरचना से संबंधित है। वायरस पर एस-2 प्रोटीन (वायरस का हिस्सा )होता है। जो ऐक-2 ( मानव कोशिकाओं का हिस्सा) से जुड़कर कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करता है। इसी कारण कार्डियक अरेस्ट हो रहा है। शरीर में पैदा होने वाले साइटोकाइंस स्ट्रोम भी इस जोखिम को बढ़ाने में सहायक साबित हुए है।

मरीजों को दे रहे कार्डियक दवाइयां
उधर, ही मेडिसिन के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नवीन किशोरिया ने बताया कि जब फेफड़ों को हवा नहीं मिलती तो खून को भी हवा नहीं मिलती। इस कारण हृदय को भी हवा नहीं मिलती। हर बीमारी में अल्टीमेट कारण कार्डियक अरेस्ट ही होता है। जबकि कोविड इन दिनों हृदय को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। कोविड के बाद भी कुछ कार्डियक दवाइयां मरीजों को देनी पड़ती है। मरीजों का खून पतला करना पड़ता है। ताकि स्ट्रॉक व हार्ट अटैक आदि न हो।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J70DIP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment