जोधपुर। जोधपुर से बैंगलुरु चलने वाली 2 जोडी स्पेशल ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 06508 बैंगलुरू-जोधपुर स्पेशल एक्सप्रेस टे्रन 21 दिसम्बर से बैंगलुरू से रात १०.15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर २.35 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06507 जोधपुर-बैंगलुरू स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसम्बर से जोधपुर से सुबह 5.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात ११.10 बजे बैंगलुरू पहुंचेगी।
गाडी संख्या 06534 बैंगलुरू-जोधपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 20 दिसम्बर से बैंगलुरू से शाम ५ बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर २.35 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06533 जोधपुर-बैंगलुरू स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 23 दिसम्बर से जोधपुर से सुबह 5.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 3 बजे बैंगलुरू पहुंचेगी।
बैठक आयोजित
रेलवे बोर्ड की ओर से निजी सहभागिता से रेलवे के माल गोदामों पर सुविधाओं के विकास संबंधी जारी नई नीति के अंतर्गत शनिवार को मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय की अध्यक्षता में माल यातायात ग्राहकों के साथ बैठक आयोजित की गई। मण्डल वाणिज्य प्रबंधक धीरुमल ने निवेशकों को उनके निवेश के पुनर्भुगतान के बारे में जानकारी दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KlTzsm
0 comments:
Post a Comment