प्रदेश में आयुर्वेद होम्योपैथी और यूनानी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के राजकीय और निजी क्षेत्र के आयुष महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में संचालित आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा व योगा के स्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सरकार की ओर से यूजी/पीजी आयुष काउंसलिंग बोर्ड गठित किया गया है। नीट-2020 पात्रता परीक्षा में योग्यता धारक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर 20 दिसंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पहली सूची 25 दिसंबर को जारी की जाएगी।
काउंसलिंग बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सत्र 2020-21 में आयुष स्नातक पाठ्यक्रमों बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस और बीएनवाईएस में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की जा रही है। बीएनवाईएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा देने या उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता नहीं है परंतु नीट योग्यताधारी अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

25 को भारतीय कोटा और 19 जनवरी को राज्य कोटे पर प्रवेश
प्रथम चरण में प्रवेश के लिए राज्य की निजी विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में अखिल भारतीय कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर 25 दिसम्बर को सीटों का आवंटन किया जाएगा। उसके बाद दिव्यांग, रक्षा, पैरामिलिटरी और एनआरआई कोटे के अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तथा दस्तावेज-सत्यापन का कार्य सम्पादित करके सभी श्रेणियों की राज्य कोटे की सीटों का आवंटन 19 जनवरी 2021 को किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने एवं काउंसलिंग के अगले चरणों की सूचना तथा विस्तृृत जानकारी के लिये अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट देख सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34am8Qf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment