भोपालगढ़, (पसं). देश सेवा के लिए हमेशा अग्रणी पंक्ति में रहने वाले भोपालगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के रतकुडिय़ा गांव के एक और लाल रवि चौधरी ने कॉलेज ऑफ मिलट्री इंजीनियरिंग पुणे से पासआउट होकर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करते हुए सीधे लेफ्टिनेंट बनकर एक बार फिर अपने गांव एवं राजस्थान का नाम देश भर में रोशन किया है। जिस पर सोमवार को सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार अपने गांव रतकुडिय़ा पहुंचे रवि सहित गांव की बहुमुखी प्रतिभाओं का जुलूस निकालकर सम्मान किया गया और देवरीधाम के युवाचार्य संत रामदास शास्त्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी की मौजूदगी में पूरे गांव ने इन प्रतिभाओं का लाड-कोड किया।
रतकुडिय़ा सरपंच विरेन्द्र डूडी ने बताया कि गांव के रवि चौधरी ने हाल ही में इतिहास रचते हुए 12 दिसंबर 2020 को सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमिशन प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। जबकि रवि के पिता बलदेवराम माड़ भी भारतीय नौसेना में करीब 34 बरसों तक नौसेना की विशेष ब्रांच के लेफ्टिनेंट के रुप में क्लियेरेंस डाईवर (गोताखोर) के रूप में गौरवमयी सेवाएं देकर हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं और उनके सेवानिवृत्त होने के साथ ही उनके पुत्र रवि ने लेफ्टिनेंट बनकर अनूठी मिसाल कायम की है। सरपंच डूडी ने बताया कि रतकुडिय़ा के लाल रवि चौधरी के लेफ्टिनेंट बनकर सोमवार को गांव पहुंचने देवरीधाम के उत्तराधिकारी युवाचार्य संत रामदास शास्त्री के सानिध्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी की मौजूदगी में पूरे गांव की ओर से सम्मान किया गया। साथ ही इस मौके पर गत दिनों चयनित यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा चौधरी, आइडीएएस अभिनव डूडी, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप जैन व स्क्वाड्रन लीडर नुपुर जैन आदि प्रतिभाओं का भी पूरे गांव में जुलूस निकालकर सम्मान किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oUZPWB
0 comments:
Post a Comment