जोधपुर।
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में पाबूपुरा स्थित पोलो मैदान में मंगलवार को 21वां जोधपुर पोलो सीजन 2020 शुरू हुआ। एचएच महाराजा ऑफ जोधपुर कप (8 गोल) टूर्नामेंट के पहले दिन रोमांचक मुकाबले में एचीवर्स ऑन ने उद्घाटन मैच जीता। एचीवर्स ऑन ने लॉस पॉलिटास को पांच के मुकाबले आठ गोल कर तीन गोल के अन्तर से हराया। एचीवर्स टीम के सिमरनसिंह शेरगिल ने सात गोल किए। सिमरनसिंह ने पहले चक्कर में एक, दूसरे चक्कर में चार व तीसरे चक्कर में दो गोल किए। प्रदेश के खेलमंत्री अशोक चांदना ने पहले चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में लॉस पॉलिटास टीम की ओर से खेलते हुए विदेशी खिलाड़ी एलन शान मिखाइल ने पहले चक्र में एक, चार हैण्डीकेप के सैय्यद बशीर अली ने दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल, पांच हैण्डीकेप के खिलाड़ी सैय्यद शमशेर अली ने चौथे चक्कर में एक व जयवीर गोहिल ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया।
बुधवार का मैच
जोधपुर पोलो एवं इस्क्स्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि बुधवार जोधपुर पोलो फैक्ट्री व रजनीगंधा एचीवर्स के बीच मैच खेला जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WgYZHr
0 comments:
Post a Comment