जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय एवं सम्भाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलो के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों की एलएलबी, बीए/बीएससी एलएलबी, बीए/बीएससी बीएड और एमबीए की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही है। एलएलबी प्रथम वर्ष, बीए/बीएससी बीएड तृतीय वर्ष और एमबीए (एक्सीक्यूटिव) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शक्रवार से शुरू होगी।
एलएलबी द्वितीय वर्ष, बीए/बीबीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर और बीए/बीएससी बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शनिवार से आरंभ होगी। बीए/बीबीए एलएलबी तृतीय सेमेस्टर और बीए/बीएससी बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो जैताराम बिश्नोई ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र मे विषय से सम्बन्धित कोई समस्या हो तो ऐसे परीक्षार्थी संग्रहण केन्द/महाविद्यालय पर जा कर परीक्षा केन्द्र पर ईमेल के जरिए सूचना भेज सकते हैं। ऐसे परीक्षार्थी अपने परीक्षा आवेदन नम्बर, नाम, पिता नाम विषय सहित संग्रहण केन्द्र से परीक्षा शाखा मे ऑनलाइन मेल भेज कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
आईटी व कंप्यूटर साइंस परीक्षा की समय सारणी जारी
जेएनवीयू ने गुरुवार को एमएससी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष, बीएससी आईटी अंतिम वर्ष और पीजीडीसीए परीक्षाओं की विस्तृत समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी। उनके प्रवेश पत्र 21 नवंबर की शाम तक ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित
विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इससे पहले बीएससी और बीकॉम अंतिम वर्ष का परिणाम निकाला गया था। इस साल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का ही आयोजन किया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32ZoJf6
0 comments:
Post a Comment