INDUSTRY----निर्यात कारोबार को बढ़ाने पर हुआ मंथन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए) व एमएसएमई के संयुक्त तत्वावधान में विदेशों में व्यापार व मौजूदा कारोबार के प्रोत्साहन के लिए गुरुवार को वेबिनार आयोजित की गई। एमआइए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि वेबिनार में बाजार की आवश्यकता व व्यवहार्यता का अध्ययन, वैश्विक बाजार का विश्लेषण, निर्यात करने के लिए उपयुक्त देशों पर स्पष्टता, विदेशों में वास्तविक खरीदार, निर्यात प्रलेखन, निर्यात प्रमाणीकरण व कानूनी अनुपालना, जोखिम विश्लेषण, बाजार केन्द्रित रणनीति का विकास, लागत, शिपिंग और भुगतान रणनीति, प्रदर्शनी और विकास रणनीतियां, परियोजना प्रबंधन आदि के बारे में विषय विशेषज्ञों ने जानकारी दी।

वेबिनार में एक्सपोर्ट ग्रोथ कोच संदीप कौशिक, प्रदर्शनी रणनीति कोच गगन कपूर ने उद्यमियों को उत्पाद निर्माण, निर्यात के दौरान प्रोडक्ट कोड, विदेश व्यापार नीति, निर्यात के कागजात से सम्बंधित कार्य, उत्पाद के आईईसी कोड, एचएसएन कोड सहित वर्तमान युग में ऑनलाइन मार्केटिंग के माध्यम से उत्पाद के प्रचार-प्रसार व निर्यात प्रोत्साहन के लिए कार्य करने की सलाह दी।

वेबिनार में एमआईए के पूर्व अध्यक्ष कमल मेहता, सहसचिव गोविंद अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रमन सिंहल, प्रवीण कंसारा, दिव्येश परिहार आदि उद्यमी उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ISIzRY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment