कृष्ण मृग शिकार का फरार आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाड़ा (जोधपुर). एक वर्ष पूर्व ग्राम बिरावास की सरहद मे गणपतराम खोजा के खेत मे वनबागरियो द्वारा तीन कृष्ण मृग की शिकार की सूचना मिली थी। क्षेत्रीय वन अधिकारी मौके पर पहुचे जांच करने देखा कि तीन कृष्ण मृग के ,खुर व खाल, मोटरसाईकल सहित मांस सहित कुट इत्यादी बरामद किए गए। वही तीन लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन एक आरोपी फरार हो गया। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी पारस उर्फ रामसुख पुत्र सावरराम को क्षेत्रीयवन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। जहा न्यायाधीश दो दिन के लिए रिमांड पर सौपा।
क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकरलाल सोनी ने बताया कि 18 नवम्बर 2019 को बिरावास सरहद मे गणपतराम खोजा के खेत में तीन कृष्ण हिरण के शिकार की सूचना मिली अधिकारी मौके पर पहुचे तो देखा कि तीन $कृष्ण हिरण की खाल मांस व शिकार के हथियार पडे थे और मौके पर एक मोटरसाईकल पडी तो तथा वहा पर केली देवी पत्नी गुलाब उर्फ प्रकाश, मिर्गी उर्फ शांति पत्नि सवाई तथा गीता उर्फ पपुडी पत्नि पारस, को गिर$फतार किया गया उन आरोपियो से तीन टोपीदार बंदुक व मृग कृष्ण शिकार मे लिए गये हथियार बरामद किए गये वही एक आरोपी पारस उर्फ रामसुख पुत्र सावरराम वनबागरिया निवासी लालाप नागोर मौके से फरार हो गया उसे गुरूवार को गिर$फतार किया जहा न्यायालय मे पेश करने पर न्यायाधीश ने दो दिन के रिमांड पर सौपा। सोनी ने बताया कि इस घटना मे दो आरोपी अभी भी फरार है जिनका जल्दी ही गिरफ्तार किया जायेगा। टीम में थानेदार मीणा वनपाल, रतनसिह वनपाल, राजेन्द्रसिह वनरक्षक, मनोजकुमार, भंवरलाल व नेमीचंद मौजुद थे। निप्र



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kLLglF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment