किसानों का आर्थिक सशक्तीकरण ही देश की जीडीपी वृद्धि का आधार : पटेल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर). मध्यप्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नया कृषि कानून ही देश के किसानों की समृद्धि के साथ आर्थिक सशक्तीकरण का आधार हैं। उन्होंने इस कानून को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस किसान को सम्रद्ध नहीं मजबूर बनाए रखना चाहती हैं।
मप्र के कृषि मंत्री पटेल ने सोमवार को क्षेत्र कागल, भुंडाना, सरगिया व रतकुडिय़ा में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए किसान संघठनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पत्रिका से वार्ता करते बताया पीएम स्वामित्व योजना भी किसानों की अचल सम्पति का मूल्य बढ़ाने में कारगर होगी।

किसानों की गांव में भूमि और मकान का स्वामित्व देने से उनका मूल्य बाजार दर के समान हो जाएगा। पटेल ने नए कृषि कानून पर प्रकाश डालते कहा कि इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी, किसान अपनी मर्जी से अधिक मूल्य पर फसल बेच सकेगा। कृषि प्रधान देश का विकास कृषि और इससे जुड़े किसानों के विकास से होगा। कोरोना काल मे भी कृषि क्षेत्र आमजन के जीवन का आधार बना रहा हैं।
पटेल के अनुसार किसान को बेहतर उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती दर पर मिले इसके लिए प्रथम श्रेणी की कृषि मंडियों में मॉल स्थापित करने के साथ डीजल पम्प भी लगाए जा सकेंगे। नया कृषि कानून आने वाले समय मे किसानों की प्रगति के साथ खुशहाली और आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगा।

अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मंत्री पटेल ने अपने पूर्वजों के गांव चटालिया में भी परिजनों से मिले। इसके साथ धार्मिक स्थलों में दर्शन किए। उन्होंने पूर्व सांसद रामनारायण डूडी के रतकुडिय़ा आवास पर पहुंच उनके बड़े भाई के निधन पर संवेदना जताई। भाजपा नेता बाबूलाल डूडी, रतकुडिय़ा सरपंच वीरेंद्र डूडी, पूर्व सैनिक बग्गाराम जाखड़, किसान मोर्चा के कचराराम जाखड़, रतनाराम, सुखाराम जाखड़ ने पटेल का स्वागत किया। निसं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33ajTvT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment