जोधपुर।
जोधपुर रेल मंडल की ओर से चलाए जा रहे पशुधन बचाओ अभियान गति पकड़ रहा है। रेल प्रबन्धक सुश्री गीतिका पाण्डेय की पहल पर शुरू किए गए अभियान में जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय प्रशासन के जुडऩे से अभियान ने गति पकड़ी है। जोधपुर रेल मंड़ल ने रेल पटरियों पर ट्रेनों से टकराकर घायल हो जाने वाले पशुओं को बचाने के लिए अभियान शुरू किया है। जोधपुर मण्डल के प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि अभियान में रेलवे को स्थानीय प्रशासन से सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। जोधपुर रेल मंडल के सभी रेलखंडों में इस सप्ताह रेलवे व स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
यहां भी चलाया जा रहा अभियान
सोमवार को जोधपुर रेल मंडल के मेडता रोड़ से बीकानेर रेलखंड में विभिन्न स्थानों पर जनजागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान में मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी, आरपीएफ कर्मचारी व स्थानीय सरपंच, जनप्रतिनिधि व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे । इस दौरान ग्रामीणों व पशुपालकों को पशुओं को ट्रेनों से टकराकर घायल हो जाने से बचाने के लिए समझाया। पशुपालकों व रेल पटरियों के निकट बसी बस्तियों के नागरिकों को अपने पशुओं को पटरियों व उनकेआसपास चराने के लिए नहीं लाने के बारे में समझाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lWffJe
0 comments:
Post a Comment