स्लरी के ढ़ेर दे रहे हादसे को न्यौता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

आऊ (जोधपुर). कस्बे में फलोदी-नागौर राजमार्ग पर 132 केवी जीएसएस के समीप जगह-जगह स्लरी के ढ़ेर पड़े हुए हैं। लोगों की उदासीनता के चलते वहां बने स्टोन कट्टर के मालिकों का हौसला और बढ़ गया हैं तथा वे नियमित रूप से स्लरी को सड़क पर ही डाल देते हैं। ग्रामीण पुरूषोत्तम पंचारिया ने बताया कि इन स्लरी के ढ़ेरों की वजह से उड़ते स्लरी पाउडर के गुब्बार से वाहनचालकों को सामने से आ रहे वाहन स्पष्ट नही दिख पाते जिसके चलते यहां कभी भी हादसा होने की संभावना बनी हुई हैं तथा साथ ही सर्द मौसम के चलते इससे प्रदूषण भी बढ़ा हैं लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई हस्तक्षेप नही हुआ हैं।(निसं)

पीपाड़सिटी में रामदास बरसी महोत्सव आज
पीपाड़सिटी. शहर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल खाखीजी बगेची के साकेतवासी मंहत रामदास की 13 वी बरसी महोत्सव सोमवार को होगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बरसी महोत्सव के दौरान खाखी जी की बगेची में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों गादीपति हीरामणिदास के सान्निध्य में होगा। पुजारी ओंकारदास ने बताया कि बरसी महोत्सव के अवसर पर सोमवार सुबह बाबा रामदास के समाधि स्थल पर संतों की ओर से विशेष पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की जाएगी। इस अवसर पर संतो के साथ क्षेत्रीय कलाकारों मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस महोत्सव में पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छवाह, नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक दवे सहित खाखीधाम से जुड़े भक्तों के साथ नागरिक शामिल होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IjZltk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment