लोहावट (जोधपुर). लोहावट कस्बे में स्थित विश्नोई छात्रसंघ कार्यालय में रविवार को विश्नोई समाज का 536वां स्थापना दिवस मनाया गया। विश्नोई छात्रसंघ लोहावट के अध्यक्ष देवाराम ढाका ने बताया कि समाज के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गुरु जंभेश्वर भगवान की तस्वीर के आगे दीप प्रज्जवलित कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष श्रवण ईशरवाल, नवोदय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल ढाका, सागर बेनीवाल, दिनेश ढाका सहित कई लोग उपस्थित थे।
फलोदी. गुरु जंभेश्वर भगवान के मंदिर में रविवार को विश्नोई समाज के गणमान्य नागरिक एवं विश्नोई नवयुग मंडल के सदस्यों द्वारा विश्नोई धर्म का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। विश्नोई नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विजय नोखड़ा ने बताया कि आज से 536 वर्ष पूर्व गुरु जंभेश्वर भगवान ने 29 नियम बता कर बिश्नोई धर्म की स्थापना की थी। बिश्नोई धर्म में जीव दया व पर्यावरण पर जोर दिया गया है। इस अवसर पर मनीष मोरिया, दिनेश सियाक, प्रकाश जानी, श्रवण जानी, कैलाश, मदन मोहन, इंदिरा राम आदि ने उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pbLXYO
0 comments:
Post a Comment