- गौरव पथ पर भारी वाहनों की आवाजाही ग्रामीणों के लिए बनी अभिशाप - ग्रामीणों ने जताया आक्रोश,
पीपाड़ सिटी (जोधपुर). निकटवर्ती साथीन गांव में निर्माणाधीन मुख्य सड़क पर ठेकेदार द्वारा राजनीतिक अप्रोच से गांव के बीचों-बीच रूट डायवर्सन करना अब गांव वालों के लिए अभिशाप बन गया है। रविवार को गांव के गौरव पथ पर वृद्ध दम्पत्ति को ट्रेलर चालक ने नारायणराम गहलोत (75) तथा उनकी पत्नी सुंदरी देवी(70) को चपेट में ले लिया। जिन्हें उपचार के लिए पीपाड़ राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर दोनों को जोधपुर एमडीएम रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर ग्रामीणों एवं वाहन चालकों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर गौरव पथ पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। सूचना मिलते ही पीपाड़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों से समझाइश कर गौरव पथ से भारी वाहनों की आवाजाही पुन: शुरू करवाई गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38nyiZ1
0 comments:
Post a Comment