बज गया स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का बिगुल, जुर्माने की तैयारी में निगम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में जोधपुर अवार्ड लेने के बाद अब 2021 के सर्वेक्षण की तैयारियों में जुट गया है। सख्ती का मूड दिखाते हुए भारी भरकम जुर्माना वसूलने का नोटिस जारी हो गया है। 100 रुपए से लेकर 5 हजार तक का जुर्माना वसूलने की तैयारी है। नगर निगम उत्तर व दक्षिण में संयुक्त रूप से जारी इस नोटिस में कचरा फैलाने वालों को कई प्रकार से दंडित करने का प्रावधान रखा गया है।
नगर निगम की ओर से सडक़ पर कचरा व गंदगी फैलाने के साथ ही प्लास्टिक उपयोग को कम करने के लिए बहुत पहले ही तैयारी कर ली है। जनवरी 2021 में होने परे सर्वेक्षण के लिए इस बार जुर्माना राशि के नोटिस जारी हो गए हैं। हालांकि इस पर कितनी सख्ती होती है यह देखने वाली बात होगी। लेकिन यदि शुरुआती कुछ दिन इन नियमों की पालना हो जाती है तो प्रतिदिन करोड़ों की जुर्माना राशि शहरवासियों को भरनी पड़ सकती है।

कचरा फैलाने पर
- रहवासीय मकान मालिकों की ओर से गली या सडक़ पर कचरा फैलाने जाने पर 100 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।
- दुकानदार की ओर से सार्वजनिक कचरा डालने पर 1000 का जुर्माना।
- किसी दुकान पर कचरा पात्र नहीं पाए जाने पर 750 रुपए जुर्माना।
- 100 व्यक्तियों से अधिक लोगों आयोजन पर कचरा फैलाने पर 3000 का जुर्माना।
- विवाह स्थलों के बाहर कचरा फैलाने पर 5000 का जुर्माना

प्लास्टिक उपयोग पर भी जुर्माना
- यदि कोई प्लास्टिक केरी बैग का उपयोग करता पाया जाात है तो 100 रुपए जुर्माना।
- प्लास्टिक या कचरा जलाता है तो 500 रुपए।
- मकान, दुकान के बाहर निर्माण सामग्री बिखरी होने पर 1000 रुपए।

शौच व पेशाब के लिए
- खुले में शौच व पेशाब करने पर 200 से 500 रुपए एक बार
- भवन का सीवरेज कनेक्शन नहीं जुड़ा होने पर 5 हजार रुपए

जुर्माना प्रतिदिन के लिहाज से
जुर्माने का प्रावधान इस बार प्रतिदिन के हिसाब से रखा गया है। यानि कोई व्यक्ति एक बार जुर्माना भरकर बच नहीं सकता। यदि कोई लगातार कई दिनों से कचरा फेंक रहा है तो उसके जुर्माने का आकलन भी उसी लिहाज से होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38nKvNi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment