माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश में गुलाबी सर्दी का मौसम अब चटक सर्दी में बदलना शुरू हो गया है। बीती रात माउंट आबू में पारा 5 डिग्री पर पहुंच गया। वहां कड़ाके की सर्दी रही। सर्दी के कारण क्षेत्रवासियों को रजाइयां व कम्बल ओढऩे पड़े। मैदानी इलाके चूरू में भी नवम्बर के पहले दिन से ही सर्दी शुरू हो गई। तापमान 8.7 डिग्री पर पहुंचा। सुबह व देर रात लोग स्वेटर व जैकेट पहने नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी-पश्चिमी हवाएं बहने से तापमान में गिरावट का दौर बना रहेगा।

माउंट आबू ने दिया जल्दी सर्दी का संकेत
पहाड़ों पर पड़ रही तेज सर्दी के कारण इस साल जल्दी सर्दी शुरू होने का संकेत मिला है। पिछले साल एक नवम्बर को माउंट आबू में पारा 15 डिग्री रहा था जबकि इस साल सीधा दस डिग्री गिरकर 5 डिग्री पर आ गया। गत वर्ष यहां तक पहुंचने के लिए एक महीने का समय लग गया। 4 दिसम्बर 2019 को माउंट आबू में पारा 5.4 डिग्री को छुआ था। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दी की तीव्रता में बढ़ोतरी के साथ इसकी अवधि भी लंबी रहेगी।

जोधपुर में दिन में सर्दी
मारवाड़ में पिछले दिनों से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव से गुलाबी सर्दी का मौसम बना हुआ है लेकिन दिन में पारा लगातार क्रमिक रूप से नीचे आने से दिन ठंडे होने लगे हैं। सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 16 व अधिकतम 32.5 डिग्री मापा गया। दिन का पारा लगातार गिरने से अब पंखे भी बंद हो गए हैं। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 16.8 व अधिकतम 32.7 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान 18.3 व दिन का 35 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Na4VI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment