हाईकोर्ट में आज से नियमित सुनवाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार से नियमित न्यायिक कामकाज शुरू होगा। कोविड-19 प्रकोप के चलते अब तक हाईकोर्ट में केवल वीडियो कॉन्फे्रंसिंग से सीमित समय के लिए सुनवाई हो रही थी, लेकिन अब मुख्यपीठ तथा जयपुर पीठ में सुबह 10.30 से सायं 4.30 बजे तक सुनवाई होगी। अधिवक्ता व पक्षकार वीडियो कॉन्फे्रंसिंग से भी जुड़ सकेंगे और व्यक्तिगत उपस्थिति से भी पैरवी कर पाएंगे।

व्यक्तिगत उपस्थिति और वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के साथ संयुक्त सुनवाई भी संभव होगी। वीसी से सुनवाई से इच्छुक अधिवक्ताओं को एक दिन पहले संबंधित कोर्ट मास्टर को सूचना देनी होगी। व्यक्तिगत उपस्थिति से सुनवाई के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी। ऑड-ईवन नंबर के कोर्ट रूम संचालित होंगे। खाली कोर्ट रूम में अधिवक्ता दूरी बनाए रखते हुए बैठ सकेंगे।
......................
बार कौंसिल में 180 नए अधिवक्ताओं का पंजीयन

जोधपुर। बार कौंसिल ऑफ राजस्थान की पंजीयन समिति की बैठक में रविवार को 180 अधिवक्ताओं का पंजीयन किया गया। कौंसिल कार्यालय में इंद्रराज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष रतन सिंह राव व सदस्य सचिन आचार्य ने भी भाग लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JrNycQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment