जोधपुर। नगर निगम आम चुनाव-2020 के लिए नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के वार्डो की मतगणना (Vote Counting) राजकीय पोलोटेक्निक महाविद्यालय में मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू होगी। दो चरणों में होने वाली मतगणना के बाद दोनों निगमों के सभी 160 वार्डों के परिणाम दोपहर तक आ जाने की सम्भावना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह #Indrajeet Singh ने बताया कि नगर निगम उत्तर की मतगणना राजकीय पोलोटेक्निक महाविद्यालय पुरूष परिसर एवं दक्षिण की मतगणना राजकीय महिला पॅालिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में होगी। मतगणना दो चरणों में की जाएगी। प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी दस वार्डो की मतगणना करेंगे। प्रथम चरण की मतगणना प्रातः 9 बजे से शुरू होगी। प्रथम चरण से संबंधित अभ्यर्थी एवं मतगणना अभिकर्ताओं को प्रातः 8.30 से 9 बजे के बीच गणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसी प्रकार दूसरे चरण की मतगणना प्रातः 10.30 बजे से शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थी एवं मतगणना अभिकर्ताओं को प्रातः 10 से 10.30 बजे के बीच प्रवेश दिया जाएगा।
नो मास्क, नो एंट्री
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर मतगणना स्थल पर अभ्यर्थी व मतगणना अभिकर्ता को बैठाने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुरूप करने के निर्देश दिए हैं। किसी को भी बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निगम मतगणना केंद्रों को पूरी तरह सेनिटाइज करवाएगा।
विजय जुलूस की अनुमति नहीं
परिणाम के बाद प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को विजय जुलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता को रिटर्निग अधिकारी परिणाम के बाद जुलूस, रैली या सभा आयोजित नहीं करने की लिखित में सूचना देंगे।
अलग अलग प्रवेश द्वार
नगर निगम उत्तर की मतगणना के लिए कर्मचारियों, अभ्यर्थियों, मतगणना अभिकर्ताओं का प्रवेश नगर निगम दक्षिण कार्यालय की तरफ राजकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से ही प्रवेश दिया जाएगा।। मुख्य भवन के आगे पार्किग की व्यवस्था रहेगी। नगर निगम दक्षिण की मतगणना के लिए अभ्यर्थियों व मतगणना अभिकर्ताओं का प्रवेश जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की तरफ पीली टंकी वाले रास्ते से होगा। इसी भवन के आगे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HWLvNx
0 comments:
Post a Comment