नए बोर्ड में पार्षद बनने की लालसा में दावेदार उमड़े

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाड़ा (जोधपुर). नगरपालिका में नए बोर्ड के गठन को लेकर जब से राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है, तभी से नए बोर्ड में पार्षद बनकर पहुंचने की लालसा रखने वालों का हुजूम उमड़ चुका है। नगरपालिका के पैंतीस वार्डों से चुनाव लडऩे के लिए अब तक दो सौ से अधिक संभावित प्रत्याशियों ने दावेदारी जता दी है। इससे दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों का समीकरण बिगडऩे की संभावना बन चुकी है।


चुनावी घोषणा होने के साथ ही दोनों राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने इस बार यह तय कर लिया था कि जिस किसी को अपने वार्ड से चुनाव लडऩा हो वह संभावित उम्मीदवार पार्टी प्रमुख से प्रपत्र फार्म प्राप्त कर इसमें अपना बायोडेटा अंकित कर प्रस्तुत करेगा। इसी मुनादी के चलते अब तक भाजपा के चुनाव चिह्न से चुनाव लडऩे वाले संभावित 150 आवेदकों ने प्रपत्र भरकर अपनी दावेदारी जताई है, वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर 80 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र फार्म भर कर मंडल अध्यक्ष को प्रस्तुत किए हैं।

सशक्त दावेदार बन सकते हैं निर्दलीय उम्मीदवार
उम्मीद से अधिक अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रपत्र एवं दावेदारों ने दोनों पार्टी प्रभारियों को पसोपेश में डाल दिया है। कई वार्डों से इतने सशक्त उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है कि टिकट वितरण समिति को उनका टिकट काटना महंगा पड़ सकता है। इस प्रकार की चिंता अभी से चुनाव प्रभारी एवं उनके सहयोगियों को सताने लगी है, वहीं जिन अभ्यर्थियों ने अपना वार्ड छोड़कर दूसरे वार्ड से चुनाव लडऩे के लिए दावेदारी जताई है, उन्हे पार्टी अपना कायदा बताकर बाहर का रास्ता दिखा सकेगी।

सोशल मीडिया पर हुए सक्रिय

राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि 23 नवम्बर घोषित कर रखी है और चार दिसम्बर को दोनों प्रमुख पार्टियां अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने से पहले ही दर्जनों लोग खुद को पार्टी प्रत्याशी के रूप में सोशल मीडिया पर प्रचारित करने लगे हैं, वहीं कई उत्साही दावेदार बच्चों में चॉकलेट व गुब्बारे बांटकर उन्हें गली-मोहल्लों में अपने नाम का प्रचार करने के लिए भेजने लगे हैं।

इस प्रकार यहां कस्बे में दिन प्रतिदिन चुनावी रौनक छाने लगी है। मजे की बात यह है कि कई संभावित उम्मीदवारों ने अपनी फोटो सहित दीवारों पर पोस्टर लगवाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी जारी कर दी है। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग दीवारों पर बैनर पोस्टर लगाने की स्वीकृति नहीं देता।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ISAPzG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment