जोधपुर. कोरोना संक्रमण ने अब क्रूरतम चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है। जोधपुर में गुरुवार को एक ही दिन में 918 संक्रमित सामने आए, वहीं सात लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई। एक ही दिन में इतने ज्यादा संक्रमितों का आंकड़ा संभवत: प्रदेश में पहली बार सामने आया है। इससे पहले जोधपुर में अब तक के सर्वाधिक 680 संक्रमित बुधवार को मिले थे।
कोरोना दिवाली के बाद से ही कोहराम मचा रहा है। दीपवाली के चार दिन बाद तक कोरोना जोधपुर में 2327 लोगों को चपेट में लेने के साथ 40 लोगों की जिंदगी लील चुका है। वैसे तो महीने की शुरुआत से ही संक्रमण ज्यादा फैल रहा है और पिछले 19 दिन में 8918 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 112 लोग जान गंवा चुके हैं। इधर, संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार के आंकड़े को पार कर गया।
लगातार हो रही मौतें
कोरोना से मौतों का सिलसिला भी बना हुआ है। एमडीएम अस्पताल में 4 व एमजीएच में 3 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सरकार छिपा रही आंकड़े
एक तरफ कोरोना सुरसा के मुंह की तरह फैलता जा रहा है और सरकारी मशीनरी आंकड़ों को छिपाने में लगी है। स्थानीय स्तर से राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में गुरुवार को 346 मरीजों को ही संक्रमित बताया गया। मौते भी एक ही बताई गई, जबकि सात लोगों ने गुरुवार को दम तोड़ा है।
एमडीएम अस्पताल में बागर बेरी निवासी बसंती (65), लूनी निवासी शंभूसिंह (70), बलदेव नगर मसूरिया निवासी किरण (68) और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 21 सेक्टर निवासी ईश्वरी देवी (80 ) की मौत हो गई। एमजीएच में बिलाड़ा केओलवी निवासी तुलछाराम (75), जालोरी गेट के अंदर निवासी सुमित्रा (35) और बलदेव नगर मसूरिया निवासी संतोष (43) का भी निधन हो गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fctR4C
0 comments:
Post a Comment