संक्रमण की यह लहर मचाएगी ‘मौत का तांडव’

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फैक्ट फाइल

- 4.87 लाख सैम्पलिंग अब तक

- 45 हजार से ज्यादा संक्रमित

- 650 से ज्यादा मौतें

- 50 प्रतिशत अब संक्रमण दर चल रही

- 1.5 प्रतिशत से ज्यादा मृत्यु दर

जोधपुर.

दो माह पहले कोविड संक्रमण की सबसे बुरी लहर शहर ने देखी थी। तब अस्पतालों में जगह भी कम पडऩे लगी थी। लेकिन इस माह तो स्थितियां सामने आई है, इसे उससे भी भयावह लहर बताया जा रहा है। संक्रमण की यह लहर मौत का तांडव मचा सकती है। यह प्रशासनिक अधिकारी व मेडिकल एक्सपर्ट भी कहते हैं। इसका कारण है लोगों का समय रहते टेस्ट नहीं करवाना और कोविड संक्रमण का फेपड़ों को निशाना बना लेना। एक खास बात यह भी है कि जितने लोग सैंपल देने पहुंच रहे हैं उनमें से आधे संक्रमित पाए जा रहे हैं।

संक्रमण की कहानी

- मार्च से लेेकर 31 मई तक 1530 पॉजीटिव केस आए थे। 19 मौतें हुई थी। उससे पहले सख्ती थी और परकोटा शहर में कफ्र्यू लगा हुआ था। एक जून के बाद कफ्र्यू हटा और अनलॉक प्रक्रिया शुरू हुई।
- जून और जुलाई जब अनलॉक जल्दी से हुआ तो 6851 केस तक आंकड़ा चला गया। मौतें भी 96 तक पहुंच गई। लेकिन इसके बाद संक्रमण का असली फेज शुरू हुआ। 30 दिन में भी संक्रमितों की संख्या डबल होने लगी।

- अगस्त माह में 6045 संक्रमित पाए और 74 मौतें हुई।
- सबसे खतरनाक लहर सितम्बर में थी जब 12808 संक्रमित मिले और 192 लोगों ने जान गंवाई।

- अक्टूबर में जागरूकता अभियान का कुछ असर हुआ और संक्रमितों की संख्या 11314 तक रही। मौतें भी सितम्बर से कम 142 हुई।
- अब नवम्बर एक बार फिर भी संक्रमण की बड़ी लहर लेकर आया है। शुरुआती 18 दिन में 7972 संक्रमित सामने आ गए हैं और 105 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया है।

----------

क्षमता की आधी भी टेस्टिंग नहीं
वर्तमान में क्षमता की आधी टेस्टिंग भी नहीं हो रही है। जोधपुर एक दिन में 55 सौ कोविड टेस्ट करने की क्षमता रखता है। लेकिन वर्तमान में 15 सौ से 2 हजार के बीच ही टेस्टिंग हो रही है। उसका कारण है लोग टेस्ट करवाने से घबरा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो टेस्टिंग का आंकड़ा काफी नीचे आ गया है।

----
इनका कहना...

जिला प्रशासन की ओर से लगातार कोविड मैनेजमेंट के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जनता से निवेदन है गाइड लाइन की पालना करे। आने वाले समय में अपील के साथ सख्ती बरती जाएगी। आने वाला समय मुश्किल है। इसके लिए जोधपुरवासियों को तैयार रहना चाहिए।
- इंद्रजीतसिंह, जिला कलक्टर, जोधपुर।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35Le5ud
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment