जोधपुर.
देवनगर थाना पुलिस ने गत दिनों महिला की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर मोबाइल लूटने के मामले का पर्दाफाश कर गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे आठ मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि गत 18 नवम्बर को सूंथला में गजानंद कॉलोनी निवासी परसराम प्रजापत से दूसरा पुलिया स्थित सरकारी स्कूल के पास मोबाइल लूट लिया गया था। वहीं, 15 नवम्बर को दवाइयां लेकर पैदल लौट रही मंजू गोयल की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया था। परसराम से मोबाइल लूटने वाले युवक के काला टी-शर्ट पहना हुआ था और उस पर 'इन जॉइनÓ लिखा था। इस आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की और संदिग्धों से पड़ताल के बाद गुरुवार का राजीव गांधी कॉलोनी निवासी श्याम (19) पुत्र ओमप्रकाश राव को गिरफ्तार किया। उसने दोनों वारदातें करना कबूल किया। उसकी निशानदेही से आठ मोबाइल बरामद किए गए। इसके साथ ही लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपी से लूट की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36JxUBm
0 comments:
Post a Comment