FESTIVAL--- त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार हुए गुलजार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
वैश्विक कोरोना महामारी व लॉकडाउन के कारण मंदी से जूझ रहे बाजार में त्यौहारी सीजन शुरू होते ही जान आ गई है।ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी व कपड़ा बाजार को त्यौहारी सीजन से संजीवनी मिल गई है। त्यौहारी सीजन को लेकर चार पहिया व दुपहिया वाहन की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। नवरात्रि में अच्छे खरीद के मुहूर्त होने से हर दिन वाहनों की जमकर खरीद हो रही है। कारोबारियों के अनुसार दीपावली तक ऑटोमोबाइल में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। कोरोना के बाद भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में ज्यादा असर नहीं है। लोगों में खरीदारी को लेकर क्रेज है।
-
सुधर रहा बाजार का माहौल
नवरात्रि से बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है । इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और ज्वैलरी बाजार में सुस्ती टूटने से एडवांस बुकिंग भी बढ़ी है। लोगों ने धनतेरस-दिवाली को लेकर भी गाडिय़ों, आभूषणों व इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बुकिंग शुरू कर दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kiAmVl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment