जोधपुर.
जिला निर्वाचन शाखा की ओर से मतदाता सूची का अंतिम संशोधन प्रकाशन कर दिया गया है। नगर निगम उत्तर व दक्षिण में 7 लाख 28 हजार 903 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3 लाख 75 हजार 511 पुरूष और 3 लाख 53 हजार 385 महिला शामिल हैं। 7 ट्रांसजेंडर भी वोट डालेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने यह जानकारी दी।
नगर निगम उत्तर
- कुल वार्ड - 80
- कुल मतदाता - 388847
- पुरूष - 199505
- महिलाएं - 189339
- ट्रांजसेंडर - 3
- सबसे ज्यादा मतदाता वार्ड 19 में 9711 हैं
- सबसे कम मतदाता वार्ड 74 में 2402 हैं
--------------
नगर निगम उत्तर
- कुल वार्ड - 80
- कुल मतदाता - 340056
- पुरूष - 176006
- महिलाएं - 164046
- ट्रांजसेंडर - 4
- सबसे ज्यादा मतदाता वार्ड 30 में 8102 हैं
- सबसे कम मतदाता वार्ड 74 में 1640 हैं
-------------------
कलक्टर ने देखी स्ट्रांग रूम की व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने बुधवार को नगर निगम आम चुनाव-2020 के तहत महिला पॉलिटेक्निक व पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम व काउंटिंग रूम की व्यवस्थाओ के संबंध में मौका निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम व काउंटिंग रूम में होने वाली सभी गतिविधियों के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के उपायों के लिए जारी दिशा निर्देशो की पालना के साथ हेल्थ प्रोटोकॅाल की पालना को कहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37rlqjT
0 comments:
Post a Comment