बढ़ते अपराध और करंट मारते बिजली बिलों के खिलाफ डिजिटल अभियान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ डिजिटल अभियान शुरू किया गया है। युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी धनंजयसिंह खींवसर और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरूण धनाडिया ने बताया कि सरकार की कमियों को सोशल मीडिया के जरिये उजागर कर सच जनता के सामने लाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य नेताओ ने भी कब होगा न्याय के ज़रिये गहलोत सरकार पर हल्ला बोला। किसानों की बेहाली, टिड्डियों नुकसान पर मुआवजा, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने, बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने, 4 महीने के बिजली बिल माफ करने,अपराधों पर लगाम, दुरुस्त कोरोना प्रबन्धन को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत सहित अन्य नेताओ ने भी कब होगा न्याय के ज़रिये गहलोत सरकार पर हल्ला बोला।
सेवा सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर देशभर में भाजपा द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में सेवा कार्यो की श्रृंखला में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देश पर 17 सितम्बर 2020 को रक्तदान शिविर होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hq6Jiq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment