जोधपुर।
पिछले 7 माह से कोरोना के चलते बंद हुई भारतीय रेलवे अब धीरे-धीरे पटरी पर आना शुरु किया है। रेलवे ने इस बीच अपनी समय सारणी में भी कई बदलाव किए है। रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित जोधपुर बीकानेर-हावड़ा ट्रेन के संचालन व सरंचना में बड़ा परिवर्तन किया है । इससे जोधपुर के लोगों को हावड़ा के लिए सप्ताह में एक दिन कम ट्रेन मिलेगी। पहले जहां जोधपुर से सातों दिन हावड़ा के लिए ट्रेन थी, वहीं अब जोधपुर को सप्ताह में 6 दिन हावड़ा के लिए ट्रेन मिलेगी। जिसमें अब 4 दिन जोधपुर-हावड़ा व 2 दिन बाड़मेर-हावड़ा मिलेगी।वर्तमान में यह ट्रेन 12&07/8 नम्बर से आधी ट्रेन जोधपुर से व 22&07/8 नम्बर से आधी ट्रेन बीकानेर से चलती है, जो मेड़ता रोड स्टेशन पर एक होकर आगे जाती है। ट्रेन को मेड़ता रोड में कनेक्ट करने के चलते गाड़ी को अधिक समय लगता है । अब रेलवे ने इस ट्रेन को सप्ताह में 4 दिन जोधपुर व & दिन बीकानेर से चलाने का फैसला किया है, इससे अब पूरी ट्रेन सीधे जोधपुर और बीकानेर जा सकेगी।
-
बाड़मेर-हावड़ा के रूप में मिलेगी एक और ट्रेन
रेलवे ने आनंद विहार से हावड़ा के लिए चलने वाली ट्रेन को चुरू, रतनगढ़, डेगाना, जोधपुर के रास्ते विस्तार देने का आदेश दिया है। इससे जोधपुर को हावड़ा के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी।
---
यात्रियों को होगा फयदा
जोधपुर-बीकानेर हावड़ा ट्रेन अब अलग-अलग चलने से यात्रियों को आसानी से आरक्षण मिलेगा। पहले आधी-आधी गाड़ी चलने से आरक्षण कोटा सीमित था। अब पूरी गाड़ी एक स्टेशन से चलने से उपलब्ध सीटों की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे आसानी से आरक्षण मिल सकेगा।
---
नए नम्बरों के साथ एलएचबी कोच से चलेगी
नई समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन पुराने आइसीएफ रेक के स्थान पर नए एलएचबी रेक के साथ चलेगी। अब यह ट्रेन जोधपुर से नए नम्बर 02&85 के साथ प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को जोधपुर से चलेगी। वहीं यह ट्रेन 02&87 नम्बर के साथ प्रत्येक बुधवार, शनिवार व रविवार को बीकानेर से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शनिवार व रविवार को नए नम्बर 02&86 के साथ हावड़ा से जोधपुर के लिए चलेगी। 02&88 नम्बर के साथ प्रत्येक सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को बीकानेर के लिए चलेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ipS8oo
0 comments:
Post a Comment