बाजार से सब्जी लेकर लौटी महिला ने फंदा लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड के हेमनगर स्थित मकान में मंगलवार शाम एक महिला ने रस्सी से हुक पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने आत्महत्या पर संदेह व्यक्त किया।

थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार हेमनगर निवासी आरती (२९) पत्नी सुरेश प्रजापत का शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उसने अपराह्न में फंदा लगाया। अन्य परिजन घर में आए तो कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने के बावजूद अंदर से जवाब नहीं मिला। तब घरवाले कूंदा तोड़करअंदर घुसे तो आरती फंदे पर लटकी मिली। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घरवालों के फोन करने पर कमठा मजदूरी से पति भी घर लौटा। बाद में खारड़ा निवासी पीहर पक्ष वाले भी मौके पर आए। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल, थानाधिकारी मुक्ता पारीक मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव एम्स मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिलहाल पीहर पक्ष ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया।

पुलिस व परिजन का कहना है कि मृतका की शादी नौ साल पहले हुई थी। उसे छह वर्षीय पुत्री व चार वर्ष का एक पुत्र है। वह दोपहर में सब्जी लेने बाजर गई थी, जहां से लौटने के बाद उसने रस्सी से फंदा लगा लिया। पति के कमठा मजदूरी पर गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YU6ZzM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment