जोधपुर.
बालिका से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। वहीं, दो युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि प्रकरण में छह आरोपियों में शामिल एक नाबालिग की तलाश की जा रही थी। उसे मंगलवार को पकड़कर संरक्षण में ले लिया गया। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया। गिरफ्त में आए दो युवकों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। इससे पहले तीन बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भिजवाया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया है।
गौरतलब है कि आरोपी छह माह से पन्द्रह वर्षीय बालिका को ब्लैकमेल कर सामूहिक बलात्कार कर रहे थे। गत शनिवार को पड़ोसी युवक ने फिर बलात्कार किया तो पीडि़ता थाने पहुंच गई थी और पूरी बात बता दी थी। तब मां की तरफ से छह जनों के खिलाफ बलात्कार, पोक्सो में मामला दर्ज किया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gQkYwT
0 comments:
Post a Comment